Blog

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव के लिए उमड़ी वोटर्स की भीड़,अक्षय कुमार और मोहन भागवत ने किया मतदान

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव के लिए उमड़ी वोटर्स की भीड़,अक्षय कुमार और मोहन भागवत ने किया मतदान
  • PublishedJanuary 15, 2026

महाराष्ट्र में बीएमसी (BMC) समेत 29 नगर निगमों के लिए आज गुरुवार को वोटिंग शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई, जो शाम 5 बजकर 30 मिनट तक चलेगी. सभी की नजरें मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) पर लगी हैं. राजनीतिक दलों ने चुनाव से पहले दावा किया कि मुंबई का मेयर मराठी होगा. बता दें, बीएमसी एशिया की सबसे अमीर निकाय मानी जाती है. इसका सालाना बजट करीब 75 हजार करोड़ का है. यही वजह है कि सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावें ठोंक रहे हैं. ऐसा माना जाता है कि बीएमसी के 227 वार्ड में जो पार्टी सबसे मजबूत होती है, उसकी पहुंच मिनिस्ट्री तक होती है.पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर BJP नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आज महाराष्ट्र में म्युनिसिपल चुनाव हैं, और मैंने सुबह की सैर के दौरान अपना वोट डाला. यह हर नागरिक का पहला कर्तव्य है, और इसलिए, सभी को तुरंत आकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देना चाहिए. फडणवीस और पीएम मोदी की डबल इंजन सरकार के तहत, हम इसी तरह का काम करते हैं.

आरएसएस (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत महल के भाऊजी दप्तरी NMC स्कूल में वोट डाला।बीएमसी (BMC) चुनाव 2026 पर शिवसेना लीडर शाइना एनसी NC ने कहा कि वोटिंग मां मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से शुरू होगी. मैं हर मुंबईकर से वोट डालने की अपील करती हूं क्योंकि यह डेमोक्रेसी की एक खूबी है जो आपको अपने सवाल उठाने की ताकत देती है. उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी हार के बहाने ढूंढ रहा है, ईवीएम (EVM), इलेक्शन कमीशन, ईडी (ED), सीबीआई (CBI) मुंबईकर सिर्फ डेवलपमेंट के लिए वोट करेंगे. मुंबई का मेयर एक मराठी मानुष, एक हिंदू होगा, और जिसका दिल इस शहर के लिए धड़कता है और इसके लिए काम करना चाहता है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *