कर्नाटक में तेज हुई सीएम बदलने की मांग,अब क्या करेंगे राहुल गांधी?
कर्नाटक में फिर से सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सियासी संग्राम तेज हो गया है. रविवार को कांग्रेस विधायक एचए इकबाल हुसैन ने सीएम पद को लेकर सियासी संग्राम के बीच कहा कि हमें बदलाव चाहिए. हम दूसरों को मौका देने के लिए कह रहे हैं. हम सिर्फ चुनाव के नजरिए से बदलाव की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाईकमान को नेतृत्व में बदलाव को लेकर जो कन्फ्यूजन है, उसे जल्दी से दूर करना चाहिए. यह मेरे समेत सभी विधायक और मंत्रियों की मांग है. बिना किसी कन्फ़्यूजन के इस पर से पर्दा हटा दें।

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस हाईकमान के बीच संभावित बैठक की ओर इशारा करते हुए उन्होंने आगे कहा, “ऐसी जानकारी है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को 26 फरवरी को पार्टी हाईकमान से मिलने के लिए फिर से दिल्ली आने के लिए कहा गया है.बता दें कि सिद्धारमैया का गुट लगातार सीएम में परिवर्तन की मांग खारिज करता रहा है. वहीं, डीके शिवकुमार का गुट लगातार सीएम में बदलाव की मांग कर रहा है. इस बाबत लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक हुई है.इस बीच, डीके शिवकुमार 26 फरवरी को फिर से दिल्ली दौरा पर जा रहे हैं. पार्टी नेताओं कहना है कि डीके शिवकुमार ने फरवरी के आखिर तक विधायक दल की बैठक बुलाने पर जोर दिया है.वहीं, कांग्रेस आलाकमान को चिंता है कि डीके शिवकुमार को सपोर्ट करने से सिद्धारमैया से जुड़े लिंगायत और माइनॉरिटी वोटर नाराज हो सकते हैं, जबकि उन्हें बनाए रखने से शिवकुमार के तहत वोक्कालिगा और ऑर्गेनाइज़ेशनल मशीनरी का हौसला कम हो सकता है.मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को शामिल करते हुए मिलकर फैसला लेने का वादा किया है, जिसमें दोनों नेताओं को 26 फरवरी की बातचीत के बाद बुलाया जा सकता है।