Blog

इस देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी धुरंधर 2,इन 5 बड़ी फिल्मों को चटाई धूल

इस देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी धुरंधर 2,इन 5 बड़ी फिल्मों को चटाई धूल
  • PublishedApril 10, 2026

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का दबदबा 3 हफ्तों तक लगातार देखने को मिला. लेकिन अब 3 हफ्ते बीत जाने के बाद से फिल्म का हाल कुछ खास नजर नहीं आ रहा है. इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. लेकिन विदेशों में अभी भी इस फिल्म ने अपनी प्रॉपर ग्रिप बनाई हुई है. फिल्म ने हाल ही में अपने ओवरसीज कलेक्शन को 400 करोड़ रुपये के पार पहुंचाया है. ये फिल्म के लिए बेहद खास बात है. बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में भी ये कमाल नहीं दिखा सकी हैं. इसी के साथ एक देश ऐसा भी है जहां पर ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई के मामले में अव्वल नंबर पर पहुंच गई है.हम बात कर रहे हैं कनाडा की. जब भी ओवरसीज कलेक्शन की बात आती है तो उसमें कनाडा का जिक्र हमेशा किया जाता है. कनाडा में पहले भी फिल्मों ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है. कनाडा में कई सारे भारतीय रहते हैं जिस लिहाज से वहां पर इंडियन फिल्मों का मार्केट हमेशा हाई रहता है. अब धुरंधर 2 फिल्म 3 हफ्ते में ही कनाडा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म से जुड़ा ये खास रिकॉर्ड आखिर क्या है.धुरंधर 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का हालिया रिकॉर्ड भी बेहद खास है. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है जो इसकी सफलता का बखान करता नजर आ रहा है. फिल्म कनाडा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो भारतयी मुद्रा के हिसाब से इस फिल्म ने कनाडा में 21 दिनों में ही 66 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अभी भी इस फिल्म का जलवा जारी है.धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म ने सबसे पहले तो अपने पहले पार्ट के कलेक्शन को ही तोड़ डाला है. फिल्म के पहले पार्ट का कनाडा में लाइफटाइम कलेक्शन 51.57 करोड़ रुपये का रहा था. तो फिल्म ने धुरंधर फ्रेंचाइजी की अपनी पहली ही फिल्म को पीछे छोड़ दिया है जिसका कलेक्शन कनाडा में जोरदार रहा था.

इसके अलावा फिल्म ने रणबीर कपूर के एनिमल के कनाडा के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है जिसने कनाडा में 47.43 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके अलावा फिल्म ने पठान, जवान और पुष्पा 2 के भी कनाडा के कलेक्शन को चुटकियों में पीछे छोड़ दिया है.धुरंधर 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है और इसका कलेक्शन अच्छा जा रहा है. फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 1653 करोड़ रुपये का हो गया है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म के कलेक्शन में अभी भी दम है. और देखने वाली बात होगी कि आखिर इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना जाता है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *