Blog

फाइनल वोटर लिस्ट आज हुआ जारी,यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा हुए वोटर

फाइनल वोटर लिस्ट आज हुआ जारी,यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा हुए वोटर
  • PublishedApril 10, 2026

यूपी में SIR के बाद आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस तरह से यूपी में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हज़ार 792 वोटर हैं। जानें वोटर लिस्ट में कैसे चेक कर सकेंगे अपना नाम?मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), उत्तर प्रदेश, नवदीप रिणवा ने आज यूपी में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिाय है। बता दें कि 4 नवम्बर 2025 में यूपी में SIR शुरू हुआ था और उसके बाद 6 जनवरी को पहली ड्राफ्ट लिस्ट आई थी। तीन करोड़ से ज्यादा वोटरों को नोटिस जारी हुआ और एसआईआर का काम 166 दिन चला। उसके बाद 6 जनवरी की ड्राफ्ट लिस्ट में 12 करोड़ 56 लाख से ज़्यादा वोटर थे।औऱ अब फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद यूपी में कुल वोटरों की संख्या 13 करोड़ 39 लाख 84 हज़ार 792 वोटर है।

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, वोटर लिस्ट में जिन लोगो के नाम कटे हैं वो अपने ज़िले के डीएम और फिर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां अपील कर सकते है। बता दें कि राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा था कि वोटर लिस्ट में अगर रिवीजन का काम होता है तो इसी लिस्ट के आधार पर होगा।सबसे पहले आपको ECI की ऑफिशियल वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/पर जाना होगा। वोटर लिस्ट या Electoral Roll सेक्शन में जाकर Uttar Pradesh को सेलेक्ट करना होगा। यहां Roll Type में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 को सेलेक्ट करना होगा। अपना जिला, जैसे-लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मऊ, आगरा चुनें।इसके बाद विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनना होगा। फिर अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र डालकर सर्च करना होगा। इसके बाद आपके सामने PDF फॉर्मेट में लिस्ट आ जाएगी।इस पीडीएफ को आप डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ की सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *