Blog

सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी तेजी,इतने हो गए और महंगे

सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी तेजी,इतने हो गए और महंगे
  • PublishedJanuary 13, 2026

सोने और चांदी की कीमत थमती नजर नहीं आ रही। वायदा बाजार में सोमवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर फरवरी डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने का भाव बीते सत्र के मुकाबले 0.10 प्रतिशत तेज दर्ज किया गया। प्रति 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 1,42,180 रुपये पर पहुंच गया। इसी समय, मार्च डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 0.79 प्रतिशत उछल गई। बता दें, बीते सोमवार को सोने और चांदी के भाव में धमाकेदार बढ़ोतरी हो गई थी और नए रिकॉर्ड बनाया था।goodreturns के मुताबिक, आज 13 जनवरी 2026 को भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर देखा जा रहा है। विभिन्न शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की प्रति ग्राम ताजा कीमतें इस प्रकार हैं :दिल्ली:24 कैरेट: ₹14,26822 कैरेट: ₹13,08018 कैरेट: ₹10,705मुंबई:24 कैरेट: ₹14,25322 कैरेट: ₹13,06518 कैरेट: ₹10,690कोलकाता:24 कैरेट: ₹14,25322 कैरेट: ₹13,06518 कैरेट: ₹10,690चेन्नई:24 कैरेट: ₹14,36822 कैरेट: ₹13,17018 कैरेट: ₹10,980बैंगलोर:24 कैरेट: ₹14,25322 कैरेट: ₹13,06518 कैरेट: ₹10,690चेन्नई में आज सोने के दाम अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में सबसे अधिक हैं, जबकि दिल्ली में भी थोड़ी प्रीमियम देखी जा रही है। मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर में भाव लगभग एक समान हैं।

ये भाव बाजार के अनुसार बदल सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले लोकल ज्वेलर या आधिकारिक स्रोत से पुष्टि जरूर कर लें। सोने की कीमतें वैश्विक संकेतों, मुद्रा दर और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करती हैं।kitco के मुताबिक, भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मंगलवार को 4,594 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। यह पिछले सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई के क़रीब पहुंच गया। फेडरल रिज़र्व को लेकर बनी अनिश्चितता और ईरान में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते सेफ-हेवन डिमांड में इज़ाफ़ा हुआ, जिससे कीमतों को समर्थन मिला। इस बीच, एक अमेरिकी अभियोजक ने पिछले जून में दी गई गवाही को लेकर फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। पॉवेल का कहना है कि यह जांच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेड पर ब्याज दरें घटाने का दबाव बनाने की कोशिश का हिस्सा है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *