Blog

दिल्‍ली-NCR में वायु गुणवत्ता बिगड़ने के बाद अब लागू हुआ ग्रैप-3,हवा फिर से हुई बेहद खराब

दिल्‍ली-NCR में वायु गुणवत्ता बिगड़ने के बाद अब लागू हुआ ग्रैप-3,हवा फिर से हुई बेहद खराब
  • PublishedDecember 13, 2025

दिल्ली में शनिवार को मौसम का डबल अटैक दिखाई दिया. घना कोहरा, धुंध के साथ वायु प्रदूषण की हालत बेहद खराब हालत में रही. आलम यह रहा है कि दिल्ली के 18 सेंटरों में एक्यूआई में 400 केपार दिखाई दिया. चांदनी चौक, वजीरपुर, आनंद विहार से लेकर पंजाबी बाग तक एक्यूआई लेवल 410 से 443 तक पहुंच गया. सबसे ज्यादा एक्यूआई वजीरपुर में दिखा. साथ ही कोहरे ने भी आज लोगों की मुसीबत बढ़ाने का काम किया है. इस सप्ताह की शुरुआत में AQI में मामूली सुधार दिखा था लेकिन शनिवार आते-आते आंकड़ा फिर पलट गया. दिल्ली का AQI 387 दर्ज किया गया.लगातार नौ दिनों तक ‘बहुत खराब’ हवा झेलने के बाद, राजधानी को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली जब औसत AQI घटकर 282 हो गया और ‘खराब’ श्रेणी में आ गया. बुधवार को स्थिति थोड़ी और सुधरी और AQI 259 दर्ज हुआ, लेकिन गुरुवार को फिर बिगड़कर 307 हो गया और शुक्रवार को तेजी से बढ़कर 349 तक पहुंच गया. शनिवार को प्रदूषण स्तर और बढ़ गया, जिससे शहर फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंच गया.इलाका AQI

वजीरपुर 443जहांगीरपुरी 439विवेक विहार 437रोहिणी और आनंद विहार 434अशोक विहार 431सोनिया विहार, DTU 427नरेला 425बवाना 424नेहरू नगर 421पटपड़गंज 419ITO 417पंजाबी बाग 416मुंडका 415बुराड़ी 413चांदनी चौक 412DU नॉर्थ कैंपस 401सुबह के समय हल्की धुंध के साथ घना स्मॉग कई हिस्सों में छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई. बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गया. दिल्ली में पिछली बार जब एक्यूआई 400 के पार गया था तो वर्क फ्रॉम होम और स्कूलों में छुट्टी जैसे कदम उठाए गए थे. ग्रैप 3 की पॉलिसी लागू की गई थी.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *