Blog

उनका मुकाबला के लिए 4 बच्चे पैदा करें हिंदू,मुस्लिमों पर जमकर बरसी भाजपा नेत्री नवनीत राणा

उनका मुकाबला के लिए 4 बच्चे पैदा करें हिंदू,मुस्लिमों पर जमकर बरसी भाजपा नेत्री नवनीत राणा
  • PublishedDecember 24, 2025

भाजपा नेता नवनीत राणा ने मंगलवार को कहा कि हिंदुओं को कम से कम तीन-चार बच्चे पैदा करना चाहिए, जिससे उन लोगों की साजिशों का मुकाबला किया जा सके जो बड़ी संख्या में बच्चे पैदा करके हिंदुस्तान को पाकिस्तान में बदलना चाहते हैं. पूर्व निर्दलीय सांसद राणा ने पत्रकारों से कहा, “मैं सभी हिंदुओं से अपील करती हूं. सुनिए, ये लोग खुलेआम कहते हैं कि इनकी चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं. मेरा सुझाव है कि हमें कम से कम तीन-चार बच्चे पैदा करने चाहिए.” वह एक सवाल का जवाब दे रही थीं.राणा ने कहा,‘‘मुझे नहीं पता कि वह मौलाना है या कोई और, लेकिन उसने कहा कि उसके 19 बच्चे और चार पत्नियां हैं, लेकिन वह 30 बच्चों की संख्या पूरी नहीं कर पाया. वे बड़ी संख्या में बच्चे पैदा करके हिंदुस्तान को पाकिस्तान में बदलना चाहते हैं, तो हम सिर्फ एक बच्चे से क्यों संतुष्ट हो जाएं? हमें भी तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए.’

‘उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए गठबंधन की संभावनाओं को भाव नहीं दिया.नजरअंदाज किया.उन्होंने कहा,‘‘उद्धव ठाकरे बेबसी का पर्याय बन गए हैं. नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए बाहर नहीं निकाला. अगर कोई उद्धव ठाकरे के साथ जुड़ता भी है, तो उसका प्रदर्शन स्थानीय निकाय चुनाव से भी बदतर होगा.”बता दें कि महाराष्‍ट्र में अगले साल 15 जनवरी को बीएमसी सहित 29 नगर निगम चुनाव होने वाले हैं. यही कारण है कि सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है और दोनों ओर से नेता एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *