Blog

बिहार सहित इन राज्यों में IMD का आया बड़ा अलर्ट,जान लीजिए कैसा रहेगा मौसम?

बिहार सहित इन राज्यों में IMD का आया बड़ा अलर्ट,जान लीजिए कैसा रहेगा मौसम?
  • PublishedApril 4, 2026

दिल्ली-NCR में दिन के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने आज धूल भरी आंधी चलने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. दोपहर से शाम के बीच तेज आंधी और बारिश के आसार हैं. कल भी दिल्ली एनसीआर में तेज धूल भरी आंधी चली थी और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी. मौसम में ये बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है.आज दिल्ली का अधिकतम तामपान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. तेज आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. IMD ने कहा कि मौसम में ये बदलाव 8 अप्रैल तक हो सकता है. उसके बाद कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं.मौसम विभाग ने आज यूपी में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर IMD ने यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना है. इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.बिहार में 5 अप्रैल से मौसम यू-टर्न लेगा. मौसम विभाग ने राज्य में 5 से 7 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगाी.एमपी में आंधी बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है. कल भी कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे थे. आईएमडी के अनुसार 6 अप्रैल तक मौसम में बदलाव के आसार हैं. कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है.राजस्थान के कई जिलों में कल बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी. आज भी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि 10 अप्रैल तक लोगों को गर्मी और लू से राहत रहेगी. उसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और गर्मी बढ़ने के आसार हैं.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *