आज महाराष्ट्र महानगरपालिका की महापरीक्षा के नतीजे का दिन है। सुबह 10 बजे से महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मुंबई में BMC के वोटों की गिनती के लिए 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं और हर सेंटर में एक बार में 2 वार्ड के वोटों की गिनती हो रही है। इस तरह एक बार में 46 वार्ड के वोट गिने जा रहे हैं, और इसके बाद अगले 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों के नतीजे आने वाले दिनों में सूबे का सियासी भविष्य तय करेंगे।महाराष्ट्र की अलग-अलग महानगरपालिकाओं के रुझानों में बीजेपी सबसे ज्यादा 239 वॉर्ड में बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिवसेना 60, शिवसेना यूबीटी 31, कांग्रेस 35, एनसीपी अजित पवार 27, एआईएमआईएम 4, एमएनएस 4 और अन्य 5 सीटों पर आगे हैं।BMC के कुल 227 में से 105 वार्ड के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 56 वार्ड में महायुति ने बढ़त बनाई हुई है जबकि 32 वार्ड में महा विकास आघाड़ी के प्रत्याशी आगे हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन 10 जबकि अन्य 7 वार्ड में बढ़त बनाए हुए हैं।BMC की बात करें तो कुल 227 सीटों में से 51 पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन, 32 पर उद्धव के नेतृत्व वाला गठबंधन, 10 पर कांग्रेस, 06 पर अन्य और एक वॉर्ड पर अजित पवार का प्रत्याशी आगे है।

महाराष्ट्र महानगरपालिका के कुल 250 वार्ड के नतीजे और रुझान सामने आए हैं। इन नतीजों या रुझानों में वे सीटें भी शामिल हैं जहां उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत हुई है। अभी तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे ज्यादा 145 वॉर्ड में बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिवसेना 43, शिवसेना यूबीटी 24, कांग्रेस 13, एनसीपी अजित पवार 20, एआईएमआईएम 5, एमएनएस 3 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं।