भारतीय वायुसेना (IAF) के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है. ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में भारतीय वायुसेना ने चीन, जापान और पाकिस्तान जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष 6 में जगह बनाई है. शीर्ष 10 की लिस्ट में अमेरिकी फोर्सेज का दबदबा है और उसकी 4 फोर्स लिस्ट में है.वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट’ (WDMMA) दुनिया भर में हवाई ताकत की स्थिति का पूरा ब्योरा देते हुए, ग्लोबल मिलिट्री एविएशन की खूबियों और कमियों को सामने लाती है. WDMMA कई आंकड़ों को मिलाकर अपने रिपोर्ट तैयार करता है और इससे जुड़े रिसोर्स आधुनिक युद्ध में फोर्स की असलियत के बारे में जानकारी देता है.WDMMA फिलहाल 103 अलग-अलग देशों की 129 मिलिट्री एयर यूनिट्स में कुल 48,082 एयरक्राफ्ट पर नजर रखता है. WDMMA रैंकिंग का तरीका एक जटिल फॉर्मूले का इस्तेमाल करता है, जो पूरी दुनिया की अलग-अलग एयर यूनिट्स की कुल लड़ने की क्षमता से जुड़े खास पैमानों का आकलन करता है.इसके बाद की कैलकुलेशन से ‘ट्रू-वैल्यू रेटिंग’ (TruVal Rating, TVR) मिलती है.

यह रेटिंग सिर्फ एयरक्राफ्ट की कुल संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि तकनीकी आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिकल सपोर्ट और हमला करने तथा बचाव करने की क्षमताओं को ध्यान में रखकर हर देश की ताकत को अलग-अलग करती है. इससे यह पक्का होता है कि किसी मिलिट्री पावर को सिर्फ उसके एयरक्राफ्ट की कुल संख्या से नहीं, बल्कि उसके बेड़े की असल क्वालिटी और सामान्य संतुलन से आंका जाए.इस रैंकिंग में सबसे अधिक TVR स्कोर 242.9 है, जो यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स के पास है और वह नंबर वन है. एक्टिव WDMMA इंडेक्स में 103 देश और 129 एयर सर्विस शामिल हैं, जिनमें जहां जरूरी हो, वहां स्वतंत्र सेना, नौसेना और मरीन कॉर्प्स की एविएशन ब्रांन्चेज भी शामिल हैं.रैंक फोर्स TVR स्कोर1 यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स 242.92 यूनाइटेड स्टेट्स नेवी 142.43 रशियन एयर फोर्स 114.24 यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी 112.65 यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स 85.36 इंडियन एयर फोर्स 69.47 चीनी एयर फोर्स 63.88 जापानी एयर फोर्स 58.19 इजराइली एयर फोर्स 56.310 फ्रेंच एयर फोर्स 55.3यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स के बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर यूनाइटेड स्टेट्स नेवी को रखा गया है. तीसरे नंबर पर रशियन एयर फोर्स और चौथे नंबर पर यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी को जगह मिली है. पांचवें पायदान पर अमेरिका की एक और फोर्स यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स को रखा गया.इस लिस्ट में छठे स्थान पर भारतीय वायुसेना काबिज है. खास बात यह है कि भारतीय वायुसेना चीनी और जापानी वायुसेना से आगे है. चीनी वायुसेना 7वें तो जापानी वायुसेना 8वें पायदान पर है. इजराइली एयर फोर्स भी शीर्ष 10 देशों में जगह बनाने में कामयाब रही और वह इस रैंकिंग में 9वें स्थान पर रही. इसी फ्रेंच एयर फोर्स शीर्ष 10 देशों की लिस्ट में 10वें नंबर पर है.पाकिस्तानी एयर फोर्स को 18वीं रैंक (46.3 TVR) मिली है. जबकि चाइनीज नेवी एविएशन को 15वीं रैंक मिली है. इंडियन नेवी एविएशन को 27वें नंबर पर रखा गया है. इसी तरह इंडियन आर्मी एविएशन 36वें नंबर पर है. बांग्लादेश एयर फोर्स 83वें नंबर पर है.दुनिया की 129 मिलिट्री यूनिट्स की रैंकिंग में 3 सबसे निचले पायदान पर हंगरी एयर फोर्स 87वें पायदान पर रही. इसके नीचे फिनलैंड एयर फोर्स का नंबर है जिसे 12.5 टीवीआर के साथ 88वीं रैंक मिली है. सबसे निचली रैंकिंग पर ईरानियन आर्मी एविएशन (11.4 tvr) है.