भारतीय शेयर मार्केट फिर से हुआ क्रैश,ट्रंप ने इन्वेस्टर्स को कर दिया बर्बाद!

दलाल स्ट्रीट की चाल इतनी तेजी से बदल रही है कि इसका अनुमान लगाना बहुत मुश्किल हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति के एक मूव से एक बयान से पूरा बाजार पलट जा रहा है. गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी थी. मगर जब बाजार शुक्रवार की सुबह खुला तो लाल-लाल हो गया. शुरुआती बाजार में सेंसेक्स करीब 800 अंक नीचे आ गया और निफ्टी भी 1 फीसदी नीचे आया. इस दौरान निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.मगर कुछ देर बाद गिरावट और बढ़ गई. करीब 10 बजे. सेंसेक्स 900 अंक से अधिक, यानी 1% से अधिक, गिरकर 74,347 के इंट्राडे लो पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 लगभग 300 अंक यानी 1% से अधिक गिरकर 23,026 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया. बीएसई पर मध्य और स्मॉल कैप सूचकांकों में भी 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सत्र के 431 लाख करोड़ रुपये से घटकर 425 लाख करोड़ रुपये हो जाने के कारण निवेशकों को कुछ ही मिनटों में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर 94.15 के आसपास पहुंच गया है, जो पहले से भी नीचे है. पिछले महीने से अब तक रुपया लगभग 3.5% गिर चुका है. इससे बाज़ार का माहौल और खराब हो गया है।

Exit mobile version