Blog

गरज के साथ होने वाली है बारिश,कई राज्यों में अगले 4 दिन तक मौसम रहेगी खराब

गरज के साथ होने वाली है बारिश,कई राज्यों में अगले 4 दिन तक मौसम रहेगी खराब
  • PublishedOctober 30, 2024

इस सप्ताह दिवाली का उत्सव देश के कई हिस्सों में फीका पड़ सकता है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में मौसम साफ रहने का अनुमान है। जबकि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु,पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है। दरअसल, चक्रवात दाना का असर इन इलाकों में अभी भी है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि दो नवंबर तक कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। 3 नवंबर के बीच केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है। साथ में बारिश भी होगी। विभाग ने बताया कि 30 और 31 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चक्रवात दाना ने दिवाली से पहले मौसम के मिजाज को प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन के तापमान में मामूली कमी के साथ सुबह और शाम ठंडी हो गई हैं। आईएमडी के अनुसार, ये स्थितियां दिवाली तक बनी रहने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। इससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है और नवंबर की शुरुआत कम तापमान के साथ होगी। यानी यूपी और बिहार के लोगों को सर्दियों के कपड़े निकाल लेने चाहिए।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *