Blog

राजधानी दिल्ली में आज जमकर हुई बारिश,अब है बिहार की बारी

राजधानी दिल्ली में आज जमकर हुई बारिश,अब है बिहार की बारी
  • PublishedMay 17, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं शनिवार की सुबह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी बारिश देखने को मिली। मुंबई के कई इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बेमौसम बारिश के बीच भी लोगों को ऑफिस जाते देखा गया। मुंबई में सुबह-सुबह हुई बारिश का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बारिश के बीच गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं।इसके अलावा आईएमडी ने शनिवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को बारिश हुई थी। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आज शनिवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 18 से 21 मई तक अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 22 मई को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक देश के कई इलाकों में लगातार बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। मीडिया से बात करते हुए, IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलेंगी।

मध्य भारत में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। श्रीवास्तव ने कहा, “देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में भी अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहेगी।” मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में आंधी-तूफान के साथ-साथ लू चलने की संभावना है। पूर्वी भारत में, खासकर असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मौसम गर्म और आर्द्र रहने वाला है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि आज और कल शाम को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होगी। इसके कारण तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिर सकता है।” मौसम का यह बदलाव कई उत्तरी भारत के राज्यों में गर्मी की लहरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आया है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *