दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में होने वाली है बारिश,शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठंड

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने वाली है। बारिश के साथ ही कड़ाके की ठंड भी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के साथ ही अगले पांच से सात दिनों तक शीतलहर (Cold Wave) चलने की संभावना है।पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक देने वाला है। इसके चलते मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मंगलवार को घना कोहरा हो सकता है। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में 26 दिसंबर (गुरुवार) और 27 दिसंबर (शुक्रवार) को भी बारिश हो सकती है।

बारिश के चलते एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और मध्य प्रदेश में कड़ाके की शीतलहर देखने को मिलेगी। तापमान में आएगी और गिरावटरविवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। रविवार को दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है। साथ ही ठंडी हवाएं भी चलेंगी।मौसम विभाग ने जानकारी दी कि तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा में बारिश हो रही है। ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट है।स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में 23, 24 दिसंबर और 27 तक कुछ स्थानों पर बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी में कुछ स्थानों पर औरेंज अलर्ट जारी किया है। 25 दिसंबर तक चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में कुछ स्थानों पर शीतलहर और पाला पड़ने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Exit mobile version