Blog

कन्हैया कुमार का पीएम मोदी पर हमला,देश अब लीडर के हाथों में नहीं है,बल्कि डीलर के हाथों में है

कन्हैया कुमार का पीएम मोदी पर हमला,देश अब लीडर के हाथों में नहीं है,बल्कि डीलर के हाथों में है
  • PublishedJune 15, 2025

सुपौल में कांग्रेस की ओर से सामाजिक न्याय यात्रा के तहत एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम शामिल हुए. सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम में कन्हैया कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की. अपने तीखे बयान में उन्होंने कहा, देश अब लीडर के हाथों में नहीं है, बल्कि डीलर के हाथों में है, जो देश की संपत्तियों का सौदा कर रहे हैं.कन्हैया कुमार ने कहा कि समाज को समानता की ओर ले जाना ही इस यात्रा का मूल उद्देश्य है. उन्होंने देश की मौजूदा हालात को लेकर कहा, आज हम कहीं भी सुरक्षित नहीं है. कुंभ में जाते हैं, तो भगदड़, ट्रेन में बैठते हैं तो एक्सीडेंट, सड़क पर चलते हैं तो हादसा और प्लेन में सफर करते हैं. जान गंवानी पड़ती है. फिर भी अंधभक्त कहते हैं कि देश सुरक्षित हाथों में है।कन्हैया कुमार ने निजीकरण पर हमला करते हुए कहा, आज ट्रेनें बिक रही हैं, प्लेन बिक रहे हैं, देश की संपत्तियां औने-पौने दाम पर कुछ खास दोस्तों को बेची जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि देश में चुनावों की चर्चा गलत दिशा में जा रही है. हर कोई पूछ रहा है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन सवाल यह होना चाहिए कि क्या हमारे लिए स्कूल बनेगा?

क्या अस्पताल बनेगा? क्या सड़क बनेगी? अगर ये नहीं होगा, तो कौन मुख्यमंत्री बना या प्रधानमंत्री बना, इससे क्या फर्क पड़ता है।कन्हैया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सिर्फ सुपौल की पांच विधानसभा सीटों पर नहीं, बल्कि पूरे बिहार की 243 सीटों पर सामाजिक परिवर्तन का बिगुल बजाएं. उन्होंने कहा, “प्रत्याशी कौन है, चुनाव चिन्ह क्या है? ये नहीं देखना है. ये देखना है कि इस देश में एक संघर्ष चल रहा है. अन्याय बनाम न्याय का.उन्होंने देश की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, सरकार गरीबों से टैक्स वसूलती है और अमीरों का कर्ज माफ कर देती है. 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बड़े उद्योगपतियों का माफ किया गया है और गरीबों से कहा जाता है कि सड़क बनाने के लिए पैसा नहीं है, अस्पताल के लिए फंड नहीं है, शिक्षा और रोजगार के लिए बजट नहीं है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *