Blog

दुर्गा पूजा,दिवाली और छठ को देखते हुए बिहार सरकार ने शुरू की बस सेवा,महज इतने रुपए है किराया!

दुर्गा पूजा,दिवाली और छठ को देखते हुए बिहार सरकार ने शुरू की बस सेवा,महज इतने रुपए है किराया!
  • PublishedSeptember 19, 2025

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की ओर से विशेष बस सेवा शुरू की गई है. 20 सितंबर, 2025 से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए रोजाना बसें चलेंगी. एक सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है. अब बसों की समय-सारणी भी जारी कर दी गई है.त्योहार में दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है. ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल होता है. ऐसे में इस रूट की भारी मांग को देखते हुए निगम ने इस मार्ग पर 65 बसों के संचालन का फैसला किया है. ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी और दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार के लिए दोपहर दो बजे से रात आठ बजे के बीच रवाना होंगी. हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए 30 बसों की विशेष व्यवस्था की गई है. ये बसें एसी सीटर और स्लीपर श्रेणी की होंगी।अन्य प्रमुख रूटों की समय सारणी देखेंकोलकाता-पटना: इस रूट पर बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे उपलब्ध होंगी.गाजियाबाद: गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन-एसी सीटर बस दोपहर 2 बजे और पटना से गाजियाबाद के लिए बस शाम 4 बजे रवाना होगी.

दिल्ली-गयाजी: दिल्ली से गयाजी के लिए बसें दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे, और रात 9 बजे रवाना होंगी. गयाजी से दिल्ली के लिए बसें दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे उपलब्ध होंगी.कोलकाता-गयाजी: इस रूट पर बसें शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच संचालित होंगी.दिल्ली-पूर्णिया: दिल्ली से पूर्णिया के लिए बस दोपहर 1 बजे, जबकि पूर्णिया से दिल्ली के लिए सुबह 11 बजे रवाना होंगी.पटना-दिल्ली रूट के लिए सब्सिडीएसी बस: कुल किराया 1,873 रुपये, जिसमें यात्री 1,254 रुपये देंगे और सरकार 619 रुपये की सब्सिडी देगी.नॉन-एसी बस: कुल किराया 1,527 रुपये, जिसमें यात्री 1,133 रुपये देंगे और सरकार 394 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी.एसी स्लीपर बस: कुल किराया 2,812 रुपये, जिसमें यात्री 1,893 रुपये देंगे और सरकार 919 रुपये की सब्सिडी देगी.यात्रियों की सुविधा के लिए निगम की ओर से किराया तय किया गया है ताकि निजी बस ऑपरेटर मनमाना पैसा न वसूलें. सभी बसों में यूपीआई, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा होगी. 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच बिहारवासियों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा मिलेगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *