खान सर का उल्टा पड़ा दांव,जानिए कैसे फंस गए उनके दोनों बॉडीगार्ड?

राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया. ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से एक वीडियो जारी कर दावा किया गया है कि घटना की रात हुई कथित फायरिंग खान सर के गार्ड की ओर से की गई थी. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और खान सर के कोचिंग सेंटर से जुड़े दो गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञान बिंदु टीम के सदस्य आदर्श कुमार ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि- ”पूरी घटना एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया. खान सर ने खुद फायरिंग करवाकर मामले को अलग दिशा देने की कोशिश की.” ज्ञान बिन्दु कोचिंग सेंटर की तरफ से सवाल खड़े किए गए कि जब रौशन आनंद वीडियो में नहीं हैं तो किस आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई. साथ ही उन्होंने खान सर की भी गिरफ्तारी की मांग की।वीडियो सामने आने के बाद खान सर अब खुद उल्टा फंसते दिख रहे हैं. ऐसे में पुलिस ने अपनी जांच का घेरा बढ़ा दिया है. एक ओर ज्ञान बिन्दु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तो वहीं अब, फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद खान सर के दो बॉडीगार्ड को पुलिस ने हिरासत में लिया है.ज्ञान बिन्दु कोचिंग सेंटर की ओर से जारी किए गए 38 सेकंड के वीडियो में 2 सख्श फायर करते हुए दिख रहे हैं. एक व्यक्ति हथियार लोड कर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है.

दावा किया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले खान सर का बॉडीगार्ड हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है.दरअसल, 2 मई की रात करीब 10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था. आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग परिसर में घुसकर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की, पोस्टर-बैनर फाड़ दिए और पत्थरबाजी की. घटना के बाद मौके पर पहुंचे खान सर ने दावा किया था कि हमलावरों की ओर से 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की गई. हालांकि बाद में खान सर अपने बयान से पलट गए और कहा कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल था, जिसके कारण उन्हें स्थिति स्पष्ट रूप से समझ नहीं आई।

Exit mobile version