Blog

जानें आज वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे की पूरी कहानी,प्रेमी-प्रेमिका का कौन बना था दीवार?

जानें आज वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे की पूरी कहानी,प्रेमी-प्रेमिका का कौन बना था दीवार?
  • PublishedFebruary 14, 2026

फरवरी को दुनियाभर में प्यार और रिश्तों का महीना माना जाता है. 7 फरवरी से रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, जिसमें प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे शामिल होते हैं. इन सभी दिनों के बाद आता है 14 फरवरी, जिसे वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है. आज यह दिन सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोस्त, परिवार और हर खास रिश्ते को जताने का मौका बन चुका है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस रोमांटिक दिन के पीछे एक संत के साहस और बलिदान की कहानी छुपी हुई है, जिसने प्यार को एक नई पहचान दी. आइए जानते हैं आखिर कहां से शुरू हई वैलेंटाइन वीक की शुरुआत?इतिहास की मशहूर कथाओं के अनुसार, संत वेलेंटाइन तीसरी शताब्दी में रोम के एक ईसाई पादरी थे. उस समय रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय का मानना था कि शादीशुदा सैनिक अच्छे योद्धा नहीं बन सकते, इसलिए उन्होंने सैनिकों के विवाह पर रोक लगा दी. संत वेलेंटाइन को सम्राट द्वारा बनाया गया यह नियम बिल्कुल सही नहीं लगा.

उनका मानना था कि प्रेम और रिश्तों को ईश्वर का आशीर्वाद होता है.सम्राट के इस नियम का इनकार करते हुए उन्होंने चुपचाप सैनिकों और उनके प्रेमियों की शादी करानी शुरू कर दी. हालांकि, जब यह बात सम्राट तक पहुंची, तो उन्होंने संत वेलेंटाइन को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया. शाही फरमान को न मानने की वजह से 14 फरवरी को रोमन सम्राट ने उन्हें मौत की सजा दे दी गई. यही वह वक्त था जब वैलेंटाइन डे की शुरुआत हुई, क्योंकि उनका यह बलिदान प्यार की ताकत का प्रतीक बन गया और दुनियाभर में उनकी चर्चा होने लगी.संत वेलेंटाइन को दी गई सजा से लोग बेहद दुखी और नाराज हो गए थे. धीरे-धीरे उनकी याद में 14 फरवरी को प्रेम और समर्पण के दिन के रूप में मनाया जाने लगा. सबसे पहले यूरोप में वैलेंटाइन डे मनाने की परंपरा शुरू हुई और फिर यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गई. मध्यकाल में यह दिन प्रेमी जोड़ों के लिए खास बन गया, जबकि 18वीं और 19वीं सदी में प्रेम पत्र, कार्ड और उपहार देने की परंपरा भी शुरू होने लगी. वक्त के साथ-साथ वैलेंटाइन डे पूरा वीक के रूप में बनने लगा, जहां लोग चॉकलेट, टेडी आदि देने लगे और एक दिन वाला वैलेंटाइन डे आज वैलेंटाइन वीक बन गया है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *