ट्रेड डील का नेताओं ने किया स्वागत,भारत–अमेरिका के बीच सुधरा रिश्ता

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को कम करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को हुई बातचीत में व्यापार समझौते पर बात बनी.अमेरिका ने भारत पर लगए गए 25 फीसदी टैरिफ को घटाकर अब 18 प्रतिशत कर दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत दिग्गज मंत्रियों ने इस ट्रेड डील पर खुशी जाहिर की और इसे ऐतिहासिक बताया.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सराहना की. अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.एक्स पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने इस समझौते को भारत-अमेरिका संबंधों में एक प्रमुख मील का पत्थर बताया, जो मजबूत संबंधों और रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देगा. उन्होंने इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी बधाई दी.जनाथ सिंह ने लिखा, ‘भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता फाइनल हो गया है, जिससे टैरिफ काफी कम होकर 18फीसदी हो गया है और गहरे और बड़े आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय खुल गया है.मैं इस निर्णायक समझौते पर पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देता हूं, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी को काफी मजबूत करेगा और दोनों देशों और उनके लोगों को ठोस लाभ पहुंचाएगा. इस समझौते के साथ, भारत-अमेरिका आर्थिक संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए तैयार हैं.’केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा,’भारत-अमेरिका संबंधों के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है, क्योंकि ट्रेड डील फाइनल हो गई है और टैरिफ को काफी कम करके 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इससे मजबूत व्यापार संबंधों और आपसी विकास का रास्ता साफ हो गया है.

मैं इस ऐतिहासिक डील के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देता हूँ, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और दोनों देशों और उनके लोगों को बहुत फायदा पहुँचाएगी. भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और बढ़ेगा.’वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों, एमएसएमई, उद्यमियों और कुशल श्रमिकों के लिए दुनिया के लिए ‘मेक इन इंडिया’ करने के अभूतपूर्व अवसर खोलता है. यह एक ऐतिहासिक मोड़ है जो भारत-अमेरिका संबंधों को नया आकार देगा.एक्स पर एक पोस्ट में गोयल ने यह भी कहा कि यह व्यापार समझौता भारत को अमेरिका से टेक्नोलॉजी हासिल करने में मदद करेगा और विकसित भारत 2047 की दिशा में भारत की यात्रा को गति देगा. उन्होंने इस व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की. इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते के लिए उन्होंने दोनों नेताओं को बधाई दी. साथ ही कहा कि यह साझा समृद्धि के लिए एक साथ काम करने वाले दो समान विचारधारा वाले, निष्पक्ष व्यापार करने वाले लोकतंत्रों की शक्ति को दर्शाता हैसंसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा,’भारत और अमेरिका, दुनिया के सबसे सच्चे लोकतंत्र, साझा मूल्यों और वैश्विक जिम्मेदारी वाले स्वाभाविक साझेदार हैं. साथ मिलकर, हमारे पास शांति, विकास और इनोवेशन को आगे बढ़ाने की क्षमता है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है. भारत-अमेरिका व्यापार साझेदारी आपसी विश्वास और अवसरों को दर्शाती है – जिससे दोनों देशों के नागरिकों, किसानों, युवाओं और उद्योगों को फायदा होता है.

Exit mobile version