Blog

इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि,जान लीजिए व्रत विधि और शुभ मुहूर्त

इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि,जान लीजिए व्रत विधि और शुभ मुहूर्त
  • PublishedDecember 23, 2025

वैसे तो शिवरात्रि पर्व हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है लेकिन फाल्गुन महीने में आने वाली महाशिवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन व्रत रखने और शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि इस शिवरात्रि को ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन भक्त रात्रि जागरण करते हैं। चलिए आपको बताते हैं 2026 में महा शिवरात्रि कब मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि कब है 2026
महा शिवरात्रि – 15 फरवरी 2026, रविवार
निशिता काल पूजा समय – 12:09 AM से 01:01 AM, फरवरी 16
शिवरात्रि पारण समय – 06:59 AM से 03:24 PM


महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2026
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:11 PM से 09:23 PM
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:23 PM से 12:35 AM, फरवरी 16
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:35 AM से 03:47 AM, फरवरी 16
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 03:47 AM से 06:59 AM, फरवरी 16
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – फरवरी 15, 2026 को 05:04 PM बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त – फरवरी 16, 2026 को 05:34 PM बजे
महाशिवरात्रि व्रत विधि
महाशिवारात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लें और भगवान शिव की पूजा करें।
इस दिन भगवान शिव के मंदिर जरूर जाएं।
फिर शाम की पूजा से पहले एक बार फिर से स्नान करें।
शाम में विधि विधान शिव-पार्वती की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
भगवान को फल, मिठाई और खीर का भोग लगाएं।
महाशिवरात्रि की कथा सुनें और अंत में आरती करें।
पूजा के बाद आप अपना व्रत खोल सकते हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *