प्रशांत किशोर को लगा बड़ा झटका,जन सुराज के 3 बड़े प्रत्याशी भाजपा में हुए शामिल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. जनसुराज पार्टी के तीन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी केसी सिन्हा, बिट्टू सिंह और गोपाल सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है. चुनाव से ठीक पहले यह घटनाक्रम होने से राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं.जन सुराज के ये पूर्व प्रत्याशी बीजेपी में शामिल-के.सी. सिन्हा: ये प्रसिद्ध गणितज्ञ हैं और इन्होंने जनसुराज की टिकट पर कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था.बिट्टू सिंह: इन्होंने जनसुराज की टिकट पर दीघा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था.गोपाल सिंह: इन्होंने जनसुराज की टिकट पर मनेर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था.

केसी सिन्हा पीएम मोदी से प्रभावित: भाजपा में शामिल होने के बाद गणितज्ञ केसी सिन्हा ने मनेर के पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह ने बताया कि वह 1990 के समय से ही भाजपा से जुड़े हुए थे. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत प्रखंड महामंत्री के रूप में की थी और इसके बाद वे पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे. बीच में वे भाजपा छोड़कर जनसुराज में शामिल हुए थे और वहां की टिकट पर मनेर विधानसभा से चुनाव भी लड़ा. लेकिन जो सोचकर वे प्रशांत किशोर के साथ गए थे, वैसा कुछ भी वहां देखने को नहीं मिला.कहा कि बिहार ज्ञान, बिट्टू सिंह ने कहा कि आवेश में आकर कभी भी कोई काम नहीं करना चाहिए. मैंने भी आवेश में आकर ही जनसुराज में शामिल होने का फैसला किया था. इसे अपनी बड़ी गलती मानते हुए मैं पार्टी और जनता से माफी मांगता हूं. बंटी सिंह ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि मैं इस गलती के लिए पहले भी माफी मांग चुका हूं और आज भी सबके सामने माफी मांगता हूं. पुरानी बातों को पीछे छोड़कर हम सभी लोग पूरी तरह एकजुट होकर एक साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे।विज्ञान और शिक्षा की धरती रही है. नालंदा में कभी देश-विदेश के छात्र पढ़ाई करने आते थे, अब फिर से एक बार नालंदा का गौरवशाली अतीत लौट रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं और हम भी इस विकास यात्रा का हिस्सा होना चाहते हैं।

Exit mobile version