Blog

बीजेपी पैसों के दम पर बंगाल में मुसलमानों को बांट रही है,ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप

बीजेपी पैसों के दम पर बंगाल में मुसलमानों को बांट रही है,ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप
  • PublishedDecember 22, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी पैसों के दम पर बंगाल में मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रही है और इसके दम पर राजनीति करना चाहती है. मैं उस दिन इसे रोक दूंगी, जब बीजेपी को देश से खत्म कर दिया जाएगा. मैं बीजेपी को देश से खत्म करके ही दम लूंगी. ममता ने कहा कि अगर मैं बंगाल जीतती हूं, तो मैं उनसे दिल्ली छीन लूंगी.दरअसल, बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं. इससे पहले वहां SIR को लेकर जबरदस्त बवाल चल रहा है. ममता लगातार बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमलावर है. ममता ने कहा कि बीजेपी वाले हमारा वोट देने का अधिकार छीनना चाहते हैं, तानाशाही चल रही है.ममता ने कहा कि 58 लाख नाम हटाने के बाद भी वे 1.5 करोड़ नाम डिलीट करना चाहते हैं. चुनाव आयोग हर 2 दिन में निर्देश बदल रहा है. ये सब 2026 में BJP को जिताने के लिए हो रहा है. कई वोटर रोज परेशान हो रहे हैं. ऐप में गड़बड़ी है. SIR और ऐप के लिए कोई SOP नहीं है. यह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है. 2002 में बंगाल में कितने डिलीवरी इंस्टीट्यूशन थे? 43 साल पहले बर्थ सर्टिफिकेट कहां था? उन्होंने चुनाव आयोग का जमीन पर कोई कंट्रोल नहीं है. गुजरात से केंद्र सरकार के कर्मचारी बंगाल में वोट करवाने क्यों आएंगे?

क्या यह लोकतंत्र है? जो लोग महात्मा का नाम हटाते हैं, वे देश से कितना प्यार करते हैं, यह सवालिया निशान है.ममता ने कहा कि असली वोटर्स की तो मैपिंग भी नहीं हुई है. आज CPM को समझ आएगा कि उन्होंने 2002 में क्या गलतियां की थीं. ममता ने BLA2 को हर ब्लॉक और दूसरे इलाकों के अंदरूनी हिस्सों में जाकर यह देखने का आदेश दिया है कि किसका नाम हटाया गया है. वे 6 लोगों की टीम बनाएंगे और ERO को रिपोर्ट सौंपेंगे. जिनके पास मांगे गए 11 डॉक्यूमेंट्स का कोई सबूत नहीं है, उन्हें परमानेंट रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट दिया जाएगा. उसके लिए अप्लाई करें.ममता ने कहा कि BLA 1 और 2 हमसे संपर्क करें. सभी को यह देखना चाहिए कि सुनवाई के दौरान वोटर्स को परेशान न किया जाए. कई काउंसलर काम नहीं करते और पार्टी को परेशान करते हैं. मैं नए ब्लॉक प्रेसिडेंट बनाऊंगी. BJP ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में 1:10 के अनुपात में गैर-बंगाली लोगों को शामिल किया है. एक बंगाली के मुकाबले 10 गैर-बंगाली हैं. अपने वोटर को पहचानें. उनकी पहचान जानें. जो लोग ECI के जरिए लोगों को धमकी दे रहे हैं, मैं उन्हें भरोसा दिलाती हूं कि उन्हें बंगाल में नौकरी मिलेगी.ममता ने कहा कि बीजेपी को बंगाल में कदम मत रखने दो. नेता नहीं कर सकते, कार्यकर्ता और समर्थक कर सकते हैं. अगर आप हमारा साथ देते हैं, तो यह लड़ाई अस्तित्व की लड़ाई है. अगर आप जीना चाहते हैं तो बीजेपी को हमेशा के लिए बंगाल से हटा दो.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *