पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती जारी है. 293 सीटों के रुझान आने के बाद यह तय हो गया है कि बंगाल से सीएम ममता बनर्जी और उनकी सरकार की विदाई होने वाली है. रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 193 सीटों पर आगे है तो टीएमसी मात्र 95 सीटों पर सिमटती दिख रही है. कांग्रेस फिर एक बार खाता खोलने में नाकाम रही.

रुझान नतीजों में बदलने के बाद बीजेपी पहली बार बंगाल में सरकार बनाएगी और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि उनकी पार्टी बंगाल के शख्स को ही प्रदेश की कमान सौंपेगी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के पांच राउंड पूरे होने के बाद पीछे चल रहे हैं.चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार,अधीर रंजन चौधरी बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत मैत्रा से 5,266 वोटों से पीछे चल रहे हैं।