विवादित बयान देने के बाद ममता बनर्जी का आया सफाई,बोली-सभी धर्मों का सम्मान करती हूं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ को “मृत्यु कुंभ” बता दिया था। ममता ने ये बयान मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में दिया था। उनके इस बयान पर बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के भाजपा और अन्य दलों के नेताओं ने आपत्ति दर्ज की थी। पश्चिम बंगाल भाजपा लगातार ममता बनर्जी के इस बयान को लेकर विरोध कर रही है। वहीं, अब इस विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा बयान जारी किया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि वह सभी धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान करती हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ में प्रबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की थी। ममता ने कहा था- “ये अब महाकुंभ नहीं रहा। मृत्यु कुंभ हो गया है। महाकुंभ के प्रति पूरा सम्मान, श्रृद्धा है। पवित्र मां गंगा के प्रति पूरा सम्मान है लेकिन इन्होंने क्या किया। कोई प्लानिंग नहीं की, सिर्फ हाईप क्रिएट की, कितने लोगों की मौत हो गई है। ममता बनर्जी ने कहा था कि भगदड़ की घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। ममता ने अधिकारियों पर मृतकों की वास्तवित संख्या छिपाने का आरोप भी लगाया था।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- “किसने कहा कि मैं अपने धर्म का सम्मान नहीं करता? याद रखिए, धर्म एक व्यक्ति का होता है, लेकिन त्योहार सभी के लिए होते हैं। हमारे देश में कई राज्य हैं और हर राज्य की भाषा, शिक्षा, रहन-सहन, संस्कृति और मान्यताएं अलग-अलग हैं। लेकिन हम सभी संस्कृतियों का सम्मान करते हैं। इसीलिए विविधता में एकता हमारा दर्शन और विचारधारा है। कभी-कभी लोग मुझसे पूछते हैं कि आप पुरुष हैं या महिला, तो मैं जवाब देती हूं कि मैं खुद को इंसान मानती हूं और मानवता मेरा विषय है।”पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात करके महाकुंभ को ‘मत्युकुंभ’ कहने से संबंधित बयान के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है। प्रतिनिधिमंडल इस टिप्पणी को विधानसभा के रिकॉर्ड से हटाने का अनुरोध किया है।

Exit mobile version