पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार का आज गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में हाल ही में लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट का उपचुनाव जीतकर विधायक बने आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया आज दोपहर 1 बजे राजभवन में AAP विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिला सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार के तहत आज गुरुवार को सिर्फ संजीव अरोड़ा को ही कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। दोपहर 1 बजे राजभवन में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया उन्हें शपथ दिलाएंगे।

राजभवन से आयी चिट्ठी के मुताबिक सिर्फ एक ही मंत्री को शपथ दिलाई जाएगी। पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि भगवंत मान सरकार की कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है।माना जा रहा था पंजाब सरकार की कैबिनेट से कुछ मंत्रियों की छुट्टी करके नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में लिया जा सकता है। हालांकि, राजभवन से आई चिट्ठी के मुताबिक सिर्फ एक ही कैबिनेट मंत्री को शपथ दिलाई जाएगी। संजीव अरोड़ा के नाम को लेकर खुद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले से ही ऐलान कर चुके हैं।