Blog

NDA के कई नेताओं ने की तेजप्रताप के चूड़ा-दही भोज में शिरकत,जानिए लालू यादव ने क्या कहा?

NDA के कई नेताओं ने की तेजप्रताप के चूड़ा-दही भोज में शिरकत,जानिए लालू यादव ने क्या कहा?
  • PublishedJanuary 14, 2026

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर पटना स्थित सरकारी आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया. जिसमें तमाम दलों के नेता शामिल हुए. हालांकि इस भोज का सबसे बड़ा आकर्षण आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव रहे, जो काफी समय बाद बेटे के घर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने तेजप्रताप को आशीर्वाद भी दिया. तेजप्रताप यादव के मकर संक्रांति भोज में तेजस्वी यादव तो नहीं आए लेकिन पिता लालू प्रसाद यादव जरूर शामिल हुए. लगभग आधे घंटे तक लालू वहां मौजूद रहे. इस दौरान पिता और बेटे की कमाल की बॉन्डिंग दिखी. पिता को धूप से बचाने के लिए बेटे ने छांव में अलग से कुर्सी लगवा दी. दोनों लगातार बात भी करते दिखे. वहीं जब लालू जाने लगे तो गाड़ी तक छोड़ने गए. गाड़ी में बिठाने के बाद तेजप्रताप ने लालू का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।वहीं, पिता लालू प्रसाद यादव की नाराजगी दूर होने और आशीर्वाद मिलने से तेजप्रताप यादव भी काफी खुश दिखे. उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता मेरे भगवान हैं.

पिता ने आकर आशीर्वाद दिया है. घर के बाकी लोग भी आएंगे. हालांकि साथ आने के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि जनशक्ति जनता दल के माध्यम से दिल्ली की तैयारी करेंगे।तेजप्रताप यादव के चूड़ा-दही भोज में पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी चीफ पशुपति कुमार पारस समेत कई दलों के नेताओं ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आज 14 जनवरी है, जितने भी ग्रह थे सब खत्म हो गया. आज से नया समीकरण बनेगा. जो लोग परिवार में बिखरे थे, वे एक हो जाएंगे. बिहार की राजनीति में नया मोड़ आएगा.’

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *