रेलवे में अब खूब आएगी भर्ती!पिछले 1 साल में 43 हजार से ज्यादा लोगों को मिली सरकारी नौकरी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में रेलवे ने 43 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की नौकरी दी है। अब रेलवे भर्ती में टेक्नोलॉजी-आधारित सिस्टम की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज (शुक्रवार को) RRB भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भर्ती प्रक्रियाओं में ज्यादा पारदर्शिता, सटीकता और तेजी से काम पूरा करने पर जोर दिया गया है। अब सभी विभागीय परीक्षाएं CBT यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए होंगी। रेलवे, टैबलेट-आधारित टेस्टिंग का दायरा बढ़ाएगा।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में 43 हजार 781 उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई। भारतीय रेलवे ने व्यवस्थित और टेक्नोलॉजी-आधारित प्रक्रिया के जरिए भर्ती में तेजी लाई है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की भर्ती प्रक्रिया पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने ज्यादा पारदर्शी, सटीक और टेक्नोलॉजी-आधारित सिस्टम की जरूरत पर जोर दिया।अश्विनी वैष्णव ने बताया, ‘भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए, 6 प्रमुख कैटेगरी में 47 हजार 84 वैकेंसी के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर 43,781 उम्मीदवारों को नौकरी दी है। इनमें असिस्टेंट लोको पायलट के लिए 18 हजार 799, टेक्नीशियन के लिए 14 हजार 298, सब-इंस्पेक्टर के लिए 452, कॉन्स्टेबल के लिए 4 हजार 208, जूनियर इंजीनियर (JE)/DMS/CMA के लिए 7 हजार 951 और पैरामेडिकल कैटेगरी के लिए 1,376 वैकेंसी शामिल हैं।’प्रेस रिलीज में कहा गया कि रेलवे भर्ती बोर्ड की रिक्रूटमेंट प्रक्रिया काफी जटिल और बड़े लेवल पर होती है, जिसमें भारत भर के कई शहरों और केंद्रों पर एग्जाम कराया जाता है। बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स को समायोजित करने के लिए ये कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम कई शिफ्ट में आयोजित किया जाता है। अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि वाले कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए इस एग्जाम को 15 भाषाओं में आयोजित किया जाता है।

Exit mobile version