Blog

रुझानों में मिली NDA को बंपर बहुमत,तेजस्वी को लोगों ने नकार दिया!

रुझानों में मिली NDA को बंपर बहुमत,तेजस्वी को लोगों ने नकार दिया!
  • PublishedNovember 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है। राज्य में हुए चुनाव के बाद मतों की गिनती जारी है और रुझानों में NDA को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया था, और नतीजे भी उसी तरफ जाते नजर आ रहे हैं। नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया था, हालांकि उनकी पार्टी की हालत खराब ही नजर आ रही है।केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ‘ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।

मुंगेर विधानसभा सीट पर भाजपा के कुमार प्रणय को 11,861 वोट मिले हैं, जो 5,046 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के अविनाश विद्यार्थी को 6,815 वोट प्राप्त हुए। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 187, महागठबंधन 52 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज फिलहाल खाता खोलती नजर नहीं आ रही है।बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा, ‘बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है जनता पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करती है पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है। तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।’भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, ‘जैसा हमने सोचा था, वैसा ही हो रहा है। एनडीए की जीत निश्चित है, और हम सब खुश हैं। मैं इतना ज़रूर कहूंगी कि सीता मैया और भगवान राम के आशीर्वाद से हम निश्चित रूप से एक शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं और जरूर जीतेंगे। राहुल गांधी ने SIR को लेकर जो तर्क दिए, मुझे लगता है, बिहार की जनता ने उन्हें नकार दिया है।’

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *