Blog

NDA ने बनाई बढ़त,बिहार चुनाव के रुझानों में तेजस्वी रह गए पीछे

NDA ने बनाई बढ़त,बिहार चुनाव के रुझानों में तेजस्वी रह गए पीछे
  • PublishedNovember 14, 2025

बिहार में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान 6 और 11 नवंबर को क्रमशः पहले और दूसरे चरण में संपन्न कराए. अब 14 नवंबर 2025 को सभी 243 सीटों पर मतगणना होगी. राज्य में 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA और राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।कुटुंबा सीट से बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम आगे चल रहे हैं. लालगंज सीट से शिवानी शुक्ला आगे हैं.बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में तारापुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पीछे हो गए हैं. इस सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार, RJD के अरुण कुमार आगे हैं.भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट सीट से पीछे चल रही हैं.

मतगणना से पहले ज्योति सिंह ने अपनी जीत का दावा किया था और कहा था कि काराकाट की जनता उनके साथ है.बिहार चुनाव मतगणना में 100 से ज्यादा सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं. एनडीए 75 सीटों पर, महागठबंधन 38 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *