निफ्टी में आया जबरदस्त उछाल,ट्रंप के ट्रेड डील वाले बयान से झूम उठा शेयर बाजार

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी सेशन 22 जनवरी, गुरुवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 550.03 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,459.66 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 186.65 अंक या 0.74 फीसदी उछलकर 25,344.15 के लेवल पर ओपन हुआ था. सुबह करीब 9:27 बजे तक, सेंसेक्स 577 अंक की तेजी के साथ 82,486 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 210 अंक उछलकर 25,368 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.बुधवार 21 जनवरी को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 270.84 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,909.63 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 75.00 अंक या 0.30 प्रतिशत फिसलकर 25,157.50 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.बीएसई बास्केट से एटरनल, इंडिगो, रिलायंस, अडानी पोर्ट और पावरग्रिड टॉप गेनर थे.

टॉप लूजर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और मारूति रहे थे. निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में गिरावट थी.बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 14 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 16 शेयरों में गिरावट दर्ज गई थी.

Exit mobile version