Blog

निशांत कुमार की आज होगी जदयू में एंट्री,परिवारवाद के आखिरकार शिकार हो हीं गए नीतीश कुमार

निशांत कुमार की आज होगी जदयू में एंट्री,परिवारवाद के आखिरकार शिकार हो हीं गए नीतीश कुमार
  • PublishedMarch 8, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाईटेड ज्वाइन करने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आखिरकार मना ही लिया। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद् सदस्यों की बैठक बुलाई थी।

इस बैठक में ही यह तय हुआ कि निशांत आज जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेंगे। वह पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। निशांत कुमार की जदयू में एंट्री का सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद् सदस्यों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निशांत का राजनीति में शामिल होना, मास्टर स्ट्रोर है। इससे कितने लोग परेशान हो जाएंगे? यह आने वाला समय बताएगा।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *