डिप्टी सीएम बनेंगे निशांत,आज JDU की सदस्यता करेंगे ग्रहण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई तो उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय हो गयी. निशांत कुमार शनिवार को JDU की सदस्यता ग्रहण करेंगे. विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि मैं राज्यसभा जा रहा हूं. आपलोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी. हम बिहार में भी रहेंगे, सब काम होते रहेगा. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए खूब काम कीजिए. हम सब देखते रहेंगे, चिंता मत कीजिएगा.JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि शुक्रवार को JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में सांसद और मंत्रीगण और विधानमंडल की बैठक हुई है।

बैठक में सर्वसम्मति से उनके फैसले के साथ खड़ी है, क्योंकि उन्होंने पार्टी को बनाया है तो JDU का विधानमंडल और संसद सदस्य आपके साथ है.साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए. विधायकों और मंत्रियों ने इस फैसले का स्वागत किया है और निशांत कुमार शनिवार को JDU की सदस्यता ग्रहण करेंगे. निशांत कुमार ने तय किया है कि वह बिहार का दौरा भी करेंगे.बता दें कि पिछले दो दिनों में राज्य में तेजी से बदली राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शुक्रवार की शाम पांच बजे सीएम नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास पर जनता दल यूनाइटेड के सभी सांसद, विधायको और विधान पार्षदों की अहम मीटिंग बुलाई गई थी. इस मीटिंग में नीतीश कुमार ने सब की बातों को सुना फिर अपनी बातों को रखा.यह कदम तब उठाया गया है जब नीतीश कुमार ने 5 मार्च को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने का फैसला किया, जिससे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर उनका लगभग दो दशक का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. मुख्यमंत्री का पद BJP के किसी नेता (शायद EBC या OBC कैटेगरी से) को मिलने की उम्मीद है.निशांत कुमार डिप्टी सीएम के तौर पर काम करेंगे, जो सरकार में JD(U) का मुख्य चेहरा होंगे और यह पक्का करेंगे कि पार्टी का कोर कुर्मी-कोइरी वोट बैंक बना रहे।

Exit mobile version