नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलेंगे निशांत,अब लगाने जा रहे है जनता दरबार
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू में सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं. ऐसे में अब निशांत कुमार जेडीयू कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे. उन्होंने कहा है कि जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्या को सुनेंगे और उसका तुरंत समाधआन करेंगे.शुक्रवार को उन्होंने तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया. यह बैठक सांगठनिक चुनाव के बाद जिला और प्रखंड स्तर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की पहली महत्वपूर्ण बैठक थी.बैठक शुरू होने से पहले जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने निशांत कुमार को पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्रदान की. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में पार्टी के उपनेता ललन सर्राफ और मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी भी मौजूद रहे.

आठ जिलों बगहा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर महानगर और वैशाली के जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों ने बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया.निशांत कुमार ने बैठक में सभी जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों से विस्तृत फीडबैक लिया. उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों पर सुझाव मांगे. इससे पहले निशांत कुमार सारण प्रमंडल के जदयू नेताओं से भी फीडबैक ले चुके हैं. अब तिरहुत प्रमंडल के बाद अन्य प्रमंडलों में भी ऐसी बैठकें आयोजित करने की योजना है।