Blog

नीतीश कुमार ने मोदी जी को दिलाई भरोसा,कहा-उसने बहुत गड़बड़ किया है अब हम उसके साथ कभी नहीं जा सकते

नीतीश कुमार ने मोदी जी को दिलाई भरोसा,कहा-उसने बहुत गड़बड़ किया है अब हम उसके साथ कभी नहीं जा सकते
  • PublishedApril 24, 2025

बिहार के मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने महिलाओं को पंचायत में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है. उन्होंने कहा कि हमने हाल ही में प्रगति यात्रा के जरिए बिहार के कामों का जायजा लिया. पीएम मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार में बिहार में बहुत काम हुआ. सड़क योजना, बाढ़ नियंत्रण और स्वास्थ्य के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणाएं की. मखाना बोर्ड का ऐलान किया गया. विपक्षी पार्टी पर टिप्पणी पर करते हुए उन्होंने कहा कि उसने बहुत गड़बड़ किया है, हम उसे साथ कभी नहीं जा सकते।पीएम मोदी ने बिहार की 869 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के तहत लोगों घर की चाबियां सौंपी।वहीं पीएम मोदी ने कहा कि पूज्य बापू के दृढ़ विश्वास था कि जब तक भारत के गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक भारत का तेज विकास नहीं हो पाएगा.

देश में पंचायती राज की परिकल्पना के पीछे यही भावना है. बीते दशक में पंचायतों को सशक्त करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं. टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी पंचायतों को मजबूत किया गया है.पीएम मोदी ने डिजिटल होने के फायदे बताए।जमीनों के दस्तावेजों के डिजिटलीकरण विवादों के निपटारे पर अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को संसद की नई इमारत मिली वहीं 30 हजार नए पंचायत भवन भी बनाए गए. सरकार की प्राथमिकता ग्राम पंचायतों को फंड देने की रही, जिससे गांवों का विकास हुआ।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *