मुख्यमंत्री आवास खाली कर रहे है नीतीश कुमार,इस रोड में रहेगा अब नया ठिकाना

बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। अणे मार्ग से लेकर सात सर्कुलर रोड में काफी हलचल है। कारण है मुख्यमंत्री आवास से सामानों का दूसरे जगह ले जाना है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सामानों को लादकर सीएम हाउस से बाहर निकाला जा रहा है। आइये जानते हैं क्या चल रहा है?मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। लेकिन, शनिवार दोपहर कुछ ऐसा हुआ जिससे स्पष्ट मैसेज मिल गया कि जल्द से जल्द वह इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। दोपहर एक अणे मार्ग स्थिति मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर सामान बाहर निकलने लगे। इसे सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले पहुंचाया जा रहा है। हालांकि इस बंगले का इस्तेमाल अब तक सीएम नीतीश कुमार ही कर रहे थे।

सीएम ऑफिस के रूप में इस बंगले का उपयोग किया जा रहा था। अब सीएम हाउस छोड़ने के बाद यही बंगला नीतीश कुमार का नया ठिकाना बनेगा। 2014 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर जीतन राम मांझी को बिहार का मुखिया बना दिया था तब उन्होंने अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस छोड़ दिया था। उस वक्त भी उन्होंने अपना नया ठिकाना सात सकुर्लर रोड को ही बनाया था। अब करीब 12 साल बाद नीतीश कुमार वापस यहीं आ रहे हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस बंगले को पिछले कुछ दिनों से दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद निरीक्षण करने आए थे। बताया जा हा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ही देखरेख में इस बंगले को बनवाया था।

Exit mobile version