राजभवन जाकर राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार,निशांत को मिल सकता है गृह विभाग की कमान
बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच जेडीयू के सबसे वरिष्ठ विधायक हरि नारायण सिंह ने बड़ा दावा कर दिया है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही पार्टी ज्वाइन करेंगे और उन्हें बिहार सरकार में डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह फैसला जेडीयू की बैठक में लिया गया है और निशांत को विधान परिषद का सदस्य भी बनाया जाएगा.जेडीयू विधायक हरि नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उनके मुताबिक निशांत जल्द ही जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे और नई राजनीतिक जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर चर्चा पूरी हो चुकी है. यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो निशांत को विधान परिषद भेजा जाएगा और नई सरकार में उन्हें डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी जा सकती है.आज से बिहार की राजनीति में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद उनके बेटे निशांत कुमार शनिवार यानी 8 मार्च को जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. चर्चा है कि निशांत को डीप्टी सीएम के साथ गृह विभाग का जिम्मा सौंपा जा सकता हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की. आरिफ मोहम्मद खान अब बिहार से जा रहे हैं ऐसे में नीतीश उन्हें विदाई देने गए थे. जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है।