मुख्यमंत्री निवास छोड़ने की तैयारी में नीतीश कुमार,अब नया ठिकाना होगा सात सर्कुलर रोड?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नई भूमिका में नजर आने वाले हैं. उन्होंने राज्यसभा जाने की तैयारी कर ली है. इन सब के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को लेकर भी चर्चा चल रही है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार किस आवास में रहेंगे, इसे लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आवास का मुआयना भी किया है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाने की तैयारी कर चुके हैं. जल्द ही वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी देने वाले हैं. ऐसे में एक अणे मार्ग स्थित आवास खाली करना पड़ेगा. इन सबके बीच सवाल यह उठ रहा है कि मुख्यमंत्री का अगला आशियाना कौन सा होगा? नीतीश कुमार कहां रहेंगे. प्रशासनिक स्तर पर इस बाबत तैयारी भी शुरू हो गई है.आपको बता दें कि सात सर्कुलर रोड आवास की साज सज्जा लंबे समय से चल रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह पसंदीदा आवास है. जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने थे तब नीतीश कुमार सात सर्कुलर रोड में ही रहते थे. फिर से एक बार नीतीश कुमार इस आवास में जाने की तैयारी कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने आवास का निरीक्षण भी किया है।सूत्रों के मुताबिक, 7 सर्कुलर रोड वह आवास है जहां नीतीश कुमार पहले भी रह चुके हैं. लंबे समय तक राजनीतिक गतिविधियों का संचालन वहीं से होता रहा है. मुख्यमंत्री रहते हुए उनका आधिकारिक निवास 1 अणे मार्ग रहा है, जो बिहार के मुख्यमंत्री का परंपरागत सरकारी आवास माना जाता है।

Exit mobile version