Blog

नीतीश कुमार ने MLC पद से आज दे दिया इस्तीफा,फिलहाल बने रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने MLC पद से आज दे दिया इस्तीफा,फिलहाल बने रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री
  • PublishedMarch 30, 2026

नीतीश कुमार ने सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. यह इस्तीफा राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दिया गया है. नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं और 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ले सकते हैं.संविधान के अनुसार, राज्यसभा के लिए चुने जाने के 14 दिनों के अंदर विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना जरूरी होता है. यदि ऐसा नहीं किया जाता तो राज्यसभा की सदस्यता खुद समाप्त हो जाती है. मुख्यमंत्री ने इस संवैधानिक व्यवस्था का पालन करते हुए आज 30 मार्च को इस्तीफा सौंप दिया।

इससे पहले उन्हें 16 मार्च को चुनाव प्रमाण-पत्र प्राप्त हो चुका था।नीतीश कुमार पहली बार 2006 में विधान परिषद के सदस्य बने थे. उसके बाद 2012, 2018 और 2024 में लगातार चौथी बार उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता ली थी. विधान परिषद की सदस्यता छह वर्ष के लिए होती है। उनके टर्म इस प्रकार रहे- 2006-2012, 2012-2018, 2018-2024 और 2024 से अब तक. आज इस्तीफा देकर उन्होंने इस लंबे सफर को समाप्त कर दिया है.विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद भी छोड़ना होगा. हालांकि संवैधानिक प्रावधान के अनुसार वे छह महीने तक बिना विधान परिषद या विधानसभा की सदस्यता के मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं. इस दौरान उन्हें या तो विधानसभा चुनाव लड़कर सदस्यता हासिल करनी होगी या फिर कोई अन्य रास्ता अपनाना होगा।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *