Blog

राज्यसभा सदस्य के रूप में नीतीश कुमार ने ली शपथ,अब बन गए चारों सदनों के सदस्य

राज्यसभा सदस्य के रूप में नीतीश कुमार ने ली शपथ,अब बन गए चारों सदनों के सदस्य
  • PublishedApril 10, 2026

बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बना. लंबे समय तक राज्य की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने संसद भवन में राज्यसभा में नेता सदन जे.पी. नड्डा से मुलाकात की.राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही नीतीश कुमार उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं जो चारों सदनों- विधानसभा, विधानपरिषद, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे हैं.बता दें कि शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार आज शाम ही दिल्ली से पटना लौटेंगे. उनके लौटते ही बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के और तेज होने की उम्मीद है.

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी सस्पेंस गहरा गया है.इस बीच, शपथ ग्रहण से पहले पटना स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री घोषित करने वाले पोस्टर लगाए गए. इन पोस्टरों पर ‘वाल्मीकि समाज’ का नाम लिखा था, हालांकि बाद में पार्टी दफ्तर के कर्मचारियों ने इनमें से कुछ पोस्टर हटा दिए.गौरतलब है कि नीतीश कुमार गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे, जहां जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. बिहार की सक्रिय राजनीति से दिल्ली के सत्ता गलियारों तक का यह सफर न केवल नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का नया अध्याय माना जा रहा है, बल्कि बिहार एनडीए के लिए भी एक बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *