Blog

कल इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार!भाजपा विधायक दल की इस दिन बुलाई गई बैठक

कल इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार!भाजपा विधायक दल की इस दिन बुलाई गई बैठक
  • PublishedApril 13, 2026

बिहार की राजनीति के लिए अगले दो दिन काफी अहम साबित होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार कल सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं जबकि नए सीएम का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को हो सकता है।बिहार में राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने के आसार हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 14 अप्रैल की रात ही पटना पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना स्थित लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।सूत्रों ने बताया कि 14 अप्रैल को मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। इसी दिन एनडीए विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।कल दोपहर 2 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में यह बैठक होगी। इस बैठक में सभी विधायकों के साथ-साथ केंद्रीय कृषि मंत्री और ऑब्जर्वर शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा, उसके बाद फिर शाम में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी।कल ही दोपहर में जदयू विधायक दल की भी बैठक बुलाई गई है। जदयू विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास एक अन्ने मार्ग में होगी। इसमें जदयू विधायक अपनी पार्टी के विधायक दल का नेता चुनेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जनता दल यू के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगेएनडीए के सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी भी तरह की राजनीतिक अनिश्चितता से बचा जा सके। वहीं, नई कैबिनेट को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। बताया जा रहा है कि JDU की ओर से ज्यादातर पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में बरकरार रखा जा सकता है।डिप्टी सीएम के पद को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नाम पर चर्चा चल रही है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे अभी अंतिम फैसला नहीं ले पाए हैं। पिछले कुछ दिनों से JDU के विधायकों से उनकी राय ली जा रही है।

अधिकांश विधायकों ने निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने और पार्टी की कमान सौंपने का समर्थन किया है।हालांकि, कुछ नेताओं का मानना है कि उन्हें पहले पूरे बिहार का दौरा कर संगठन को मजबूत करना चाहिए और उसके बाद ही सरकार में बड़ी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार इस मुद्दे पर आज रात तक अंतिम फैसला ले सकते हैं। कुल मिलाकर, बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा लगभग तैयार है और 15 अप्रैल का दिन राज्य की राजनीति के लिए अहम साबित हो सकता है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *