Blog

बिहार में फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे,भाजपा के बड़े नेता ने फिर से कर दिया स्पष्ट

बिहार में फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे,भाजपा के बड़े नेता ने फिर से कर दिया स्पष्ट
  • PublishedNovember 13, 2025

बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है, कल जब एग्जिट पोल एग्जैक्ट पोल में बदल जाएंगे तब आपको भी मिठाई खिलाएंगे। वहीं, तेजस्वी के 18 नवंबर को शपथ लेने के ऐलान पर दिलीप जायसवाल ने कहा, यह वोटरों का अपमान है अगर वह तारीख का खुद ही ऐलान कर रहे हैं। इतना ही उनका कॉन्फिडेंस हाई है तो फिर चुनाव करवाने की ही क्या जरूरत थी। बिहार में फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजीव सिंह ने कहा, हम जश्न की तैयारी कर रहे हैं, हमें पूर्ण भरोसा है 150 प्लस सीट आएगी। तेजस्वी यादव तो 2020 में भी मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे थे लेकिन सब जानते हैं क्या हुआ..?? “अलविदा चाचा” नहीं “फिर से चाचा” कहिए। यह लोग हारेंगे तो EVM को दोष देंगे।RJD नेता तेजस्वी यादव ने X पर पोस्ट किया, ‘कल रात्रि पार्टी प्रत्याशियों तथा जिला संगठन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए मतगणना संबंधित दिशा-निर्देश एवं काउंटिंग की तैयारियों के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया। लोकतंत्र की जननी बिहार की न्यायप्रिय जनता तथा बिहार व संविधान प्रेमी सभी सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता उत्साह, उम्मीद व विश्वास के साथ सतर्क, सचेत, सावधान एवं किसी भी प्रकार के अनुचित असंवैधानिक कार्य से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम, जागरूक और तैयार है। बिहार और बिहारी लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को बिहार के लोग क्यों वोट देंगे? लालू यादव जैसे भ्रष्ट को क्यों वोट देगा जिन्होंने परिवार के लिए ही जीवन जिया। किस यादव को मदद किए? ना गरीब की मदद की ना यादव की, बिहार ने विकास के लिए नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के पक्ष में वोट दिया है।’

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *