Blog

अपने हीं विधायकों के सवालों से घिर गई नीतीश सरकार,खूब हो रही है खाद की कालाबाजारी

अपने हीं विधायकों के सवालों से घिर गई नीतीश सरकार,खूब हो रही है खाद की कालाबाजारी
  • PublishedFebruary 19, 2026

खाद की कालाबाजारी का मुद्दे पर जदयू और भाजपा के विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की। जदयू विधायक ने मोतिहारी में कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। भाजप विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मेरे क्षेत्र में भी खाद की कालाबाजारी हो रही है। सरकार प्राथमिकी तो करती है लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार काम कर रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। कचरा निस्तारण के मुद्दे पर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार और जदयू विधायक डॉ सुनील कुमार ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हर जिले में कचरा से लोग परेशान हैं। रिहायशी इलाके में ही डपिंग यार्ड बनाए जा रहे हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मेडिकल वेस्ट का कोई समाधान नहीं है। इसके बाद मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार इस मामले पर गंभीर है। काम हो रहा है। इस पर जदयू विधायक डॉ सुनील कुमार कहा काम नहीं हो रहा है।

विजय सिन्हा के समर्थन में पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा खड़े होकर बोलने लगे कि मंत्री विजय सिन्हा अच्छा काम कर रहे हैं। इसके बाद सुनील कुमार ने पूछा कि आप प्रॉक्सी मंत्री हैं क्या? तब विजय सिन्हा खड़े हुए और सुनील सिंह को जवाब दिया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने मंत्री अशोक चौधरी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने बयान दिया है कि जिन विधायकों ने कटौती प्रस्ताव लाया है, उनके क्षेत्र में काम नहीं होगा। यह सदन के नियमावली से जुड़ा मामला है। यह गलत है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके बाद विपक्ष के सभी विधायक हंगामा करने लगे।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *