Blog

नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख आई सामने,जान लीजिए कब छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी?

नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख आई सामने,जान लीजिए कब छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी?
  • PublishedMarch 13, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8 या 9 अप्रैल को पद से इस्तीफा देंगे. साथ ही वह विधान परिषद से भी इस्तीफा देंगे. इसके बाद नीतीश राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. 16 मार्च को वह राज्यसभा के लिए औपचारिक रूप से चुने जाएंगे. वहीं, हाल में जेडीयू में शामिल होने वाले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे. जेडीयू से एक और डिप्टी सीएम बन सकता है. गृह मंत्रालय बीजेपी अपने पास ही रखेगी.निशांत कुमार रविवार (8 मार्च) को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए. उन्होंने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे. इंजीनियरिंग में स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जेडीयू में शामिल किया गया.नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि एक सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नयी सरकार में निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए पिछले गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. हरनौत से जेडीयू के विधायक हरि नारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य चुना जाएगा.नीतीश की बिहार में सियासी पारी लगभग समाप्त होने के बाद ही निशांत को पार्टी में जगह मिली है. निशांत की ज्वाइनिंग को मेगा इवेंट बनाकर जेडीयू ने यह संदेश देने की कोशिश कि नीतीश के दिल्ली जाने के बावजूद बिहार में पार्टी की एकजुटता या मजबूती बरकरार है. यही कारण है कि हाथी घोड़ा, पालकी, ढोल नगाड़े के साथ निशांत की ज्वाइनिंग कराई गई. अब सरकार में भी महत्वपूर्व पद मिल ही जाएगा.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *