14 जनवरी को महिलाओं के खाते में 30,000 रुपए सीधे डाले जाएंगे,तेजस्वी का महिलाओं-कर्मचारियों से खास वादा

राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को लुभाने वाला बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा, “माई-बहन मान योजना के तहत 14 जनवरी को एक साल का यानी 30,000 रुपए सीधे खातों में डालेंगे. सभी सरकारी कर्मचारियों का होम कैडर से 70 किलोमीटर की दायरे में ही ट्रांसफर पोस्टिंग हम लोग कराएंगे.” तेजस्वी के इन वादों से चुनावी माहौल में महिलाएं और कर्मचारी वर्ग उत्साहित नजर आ रहा है।राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने किसानों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, “हमारी सरकार आएगी तो धान के MSP के अतिरिक्त 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस का भुगतान किया जाएगा. गेहूं खरीद पर MSP के अतिरिक्त 400 रुपए प्रति क्विंटल बोनस का भुगतान किया जाएगा… सिंचाई के लिए किसानों को बिजली मुफ्त में दिलाएंगे.” तेजस्वी के इस बयान से बिहार चुनाव में किसान मुद्दा एक बार फिर गरमाता दिख रहा है.उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “समाज के हर वर्ग, जाति और धर्म में सरकार बदलने का जबरदस्त उत्साह है.

सबका मानना है कि तेजस्वी का मतलब सरकारी नौकरी. जनता इस सरकार से तंग आ चुकी है। नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं, वे कोई फैसला नहीं ले रहे, नौकरशाह ले रहे हैं. सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही है. ऐसे में जनता बदलाव चाहती है.” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के राहुल गांधी पर दिए बयान की निंदा करते हुए सहनी ने कहा, “इन लोगों की मानसिकता ठीक नहीं है. राहुल गांधी मछुआरा समुदाय की तकलीफों को समझने गए, लेकिन इस पर कटाक्ष करना बिहार के निषाद समुदाय का अपमान है. एनडीए और गिरिराज सिंह निषाद समुदाय का इस तरह अपमान और गुमराह करते हैं, उन्हें बिहार के निषाद समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।

Exit mobile version