Blog

अगले पांच साल में मिलेगा एक करोड़ नौकरी और रोजगार,बिहारियों के लिए राज्यपाल का ऐलान

अगले पांच साल में मिलेगा एक करोड़ नौकरी और रोजगार,बिहारियों के लिए राज्यपाल का ऐलान
  • PublishedJanuary 26, 2026

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोड़ दिया गया है। महिलाओं को रोजगार देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की शुरुआत की गई है। वर्तमान में पुलिस में महिलाओं की संख्या 30 हजार है, जो देश में सबसे अधिक है। 2016 से सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर विशेष सहायता गठन किया गया, जिसे जीविका कहा गया। वर्ष 2024 से शहरी क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। यह लगातार जारी है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बड़ी संख्या में स्कूल खोले गए। शिक्षकों की नियुक्ति की गई। 2023 से बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बड़े पैमाने शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

अब राज्य में पांच लाख 24 हजार शिक्षक हैं। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *