अखिलेश पर ओपी राजभर का हमला,आजमगढ़ सपा का गढ़ है इसीलिए यहीं से पकड़े जाते हैं सभी आरोपी

आजमगढ़ में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी मामले में यूपी सरकार में मंत्री और SBSP प्रमुख ओपी राजभर का अजीबोगरीब बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि सभी आतंकी आजमगढ़ से ही पकड़े जाते है. राजभर ने कहा कि आजमगढ़ तो सपा का गढ़ है और वहां से ही आतंकी पकड़ा गया है.ओपी राजभर ने कहा, आजमगढ़ का पुराना इतिहास रहा है. हमेशा आतंकी आजमगढ़ से पकड़े जाते हैं. आजमगढ़ सपा का गढ़ है. सपा के गढ़ में आतंकवादी ही पैदा होते है.’ राजभर ने यूपी एटीएस की कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा, ‘हम एटीएस की कार्रवाई की सराहना करते हैं. देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो.’उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजमगढ़ का नाम आने के बाद तो समाजवादी पार्टी का नाम आता है. सपा वाले पनाह देते हैं तभी ये लोग यहां रहते हैं. हम आतंकियों को निकालने का काम करेंगे’बता दें कि यूपी ATS ने आजमगढ़ से मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क और आईएसआई से जुड़े तत्वों के लिए काम करने का आरोप है.

एटीएस के अनुसार, पाकिस्तान स्थित हैंडलर सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय युवाओं को जोड़कर उन्हें धन और धार्मिक उकसावे के जरिए कट्टरपंथी बनाने तथा स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे. जांच में यह भी सामने आया कि आजमगढ़ निवासी मोहम्मद शेख व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा हुआ था और उसकी विचारधारा से प्रभावित होकर जिहाद संबंधी बातें करता था। वह अन्य युवाओं को भी इस नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास कर रहा था.एटीएस के मुताबिक, आरोपी को गैंग के हैंडलरों अजमल गुजर और रजा पाकिस्तानी द्वारा संचालित किया जा रहा था. उसे एक राजनीतिक दल की महिला नेता की हत्या करने के लिए प्रेरित किया गया था और बाद में किसी बड़े मिशन में शामिल करने का आश्वासन दिया गया था.

Exit mobile version