Blog

अपना घर बन नहीं रहा,दूसरों का चले घर बनाने,ईरान को लेकर पाकिस्तान का दिखा यहीं हाल!

अपना घर बन नहीं रहा,दूसरों का चले घर बनाने,ईरान को लेकर पाकिस्तान का दिखा यहीं हाल!
  • PublishedJune 16, 2025

पाकिस्तान से अपना देश संभाला नहीं जा रहा है और दूसरे देशों के युद्ध में कूदने की फिराक में है. भारत से मार खाए हुए पाकिस्तान को कुछ दिन ही बीतें कि अब वह ईरान का हमदर्द बनने लगा है. खबरों के मुताबिक ईरान इजराइल युद्ध में पाकिस्तान ईरान को कई तरह की सहायता दे रहा हैं. अब उसने इजराइल को परमाणु बम की धमकी भी दे डाली है।ये धमकी पाकिस्तान ने ईरान के जरिए इजराइल को दी है. ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसेन रेजाई ने शुक्रवार को एक ईरानी टीवी के इंटरव्यू में कहा, “पाकिस्तान ने ईरान से कहा कि अगर इजराइल तेहरान में परमाणु बम गिराता है, तो हम भी उन पर परमाणु बम गिराएंगे.”

बता दें, इस समय मध्य पूर्व में सिर्फ इजराइल के पास परमाणु बम हैं, इजराइल का दावा है कि ईरान भी परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में अगर जंग ने भयानक रूप लिया, तो पाकिस्तान भी इस जंग में कूदने की बात कर रहा है.अलग अनुमानों के मुताबिक 2023 तक पाकिस्तान के पास लगभग 170 परमाणु हथियार थे. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) और फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) जैसे स्रोतों का अनुमान है कि पाकिस्तान अपनी परमाणु क्षमता को बढ़ा रहा है और 2025 तक यह संख्या 200-250.वहीं इजराइल अपनी परमाणु हथियारों के बारे में जानकारी साझा नहीं करता है और ‘परमाणु अस्पष्टता’ की नीति अपनाता है. अनुमानों के आधार पर, इजराइल के पास 90 से 300 परमाणु हथियार हो सकते हैं, जिसमें FAS का अनुमान लगभग 90 और कुछ अन्य स्रोतों का अनुमान 100-200 तक है. उपलब्ध सामग्री और डिलीवरी सिस्टम की क्षमता पर आधारित हैं. दोनों देशों ने परमाणु अप्रसार संधि (NPT) पर साइन नहीं किए हैं, जिसकी वजह से उनकी सटीक संख्या गोपनीय बनी हुई है.पहलगाम हमले के जवाब में भारत ऑपरेशन सिंदूर लांच करने के बाद पाकिस्तान बौखला गया था और भारत पर हमले शुरू कर दिए थे. जिसके बाद भारत ने जवाब देते हुए पाकिस्तान की 4 दिनों तक मार लगाई थी और उसके कई शहरों को निशाना बनाया था।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *