Blog

दहशत में आया पाकिस्तान,भारत लेने जा रहा है अभी और भी बड़ा एक्शन

दहशत में आया पाकिस्तान,भारत लेने जा रहा है अभी और भी बड़ा एक्शन
  • PublishedApril 24, 2025

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में खासी बेचैनी देखी जा रही है. उसे भारत की ओर से एक और एयरस्ट्राइक का खौफ सता रहा है. डर का माहौल इतना कि कहा जा रहा है कि इस बार बालाकोट से भी खतरनाक एक्शन लिया जाएगा. साल 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक किया था और सीमा पार क्षेत्र में खासी तबाही मचाई थी. अब एक बार फिर पाकिस्तान में दहशत का माहौल है. वहां की पाकिस्तान सेना अलर्ट मोड में है तो विपक्षी दल एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं.

मोदी सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में बड़े स्तर पर कटौती की, साथ ही सिंधु जल समझौते को स्थगित करने और अटारी चौकी को बंद करने का ऐलान कर दिया।भारत सरकार के तेवर को देखते हुए पड़ोसी मुल्क में खासा दबाव देखा जा रहा है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी भारत की ओर से किसी भी संभावित एक्शन को लेकर अलर्ट हैं. उनका कहना है कि उनका देश किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए हमेशा हाई अलर्ट पर रहता है. एयरस्ट्राइक को लेकर उन्होंने कहा कि देश की सशस्त्र सेनाएं भारत की ओर से किसी भी संभावित एक्शन को लेकर तैयार है. हमारी वायुसेना भी अलर्ट है. हम पूरी तरह से रक्षा करने के लिए तैयार हैं।पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित ने भी भारत की ओर से एयरस्ट्राइक को लेकर आगाह किया. बासीत ने कहा, “इस समय मैं देख रहा हूं कि कुछ दिनों के बाद बालाकोट से भी बड़ी एयर स्ट्राइक की जाएगी, यहां बात नहीं रूकेगी भारत कोई न कोई एक्शन पाकिस्तान के खिलाफ लेगा।हमले के बाद किसी बड़े कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान भी बॉर्डर पर अलर्ट है. सेना के 10 corps जिसकी जिम्मेदारी पूरे पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की है. उसने वहां पर अपनी सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है. सेना की मूवमेंट बढ़ गई है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *