पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सवाल किया, “एग्जिट पोल कब सही था? आप कह रहे हैं कि वोट बढ़ा है लेकिन बढ़ा कहां है? मेरा मानना है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को वोट दिया है.”पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर कहा कि बीजेपी उनकी पीठ में कभी भी खंजर घोंप सकती है. इसलिए नीतीश कुमार चाहें तो महागठबंधन में उनका हमेशा स्वागत है. पप्पू यादव ने कहा कि महिलाओं को नीतीश कुमार पर विश्वास है, बीजेपी पर नहीं. नीतीश कुमार बीजेपी पर कभी भरोसा नहीं करेंगे।भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा ने कहा, “जब तक मतगणना पूरी नहीं हो जाती, कौन कह सकता है कि कौन जीत रहा है? यह कहना कि NDA की सरकार बन रही है, बिल्कुल गलत है. जनता फैसला करती है. बिहार का माहौल ऐसा है कि सरकार महागठबंधन की बनेगी, INDIA गठबंधन की बनेगी. इस बार बिहार का विकास होगा. एग्जिट पोल बिल्कुल गलत हैं.

जनता बीजेपी से तंग आ चुकी है.”कटिहार से बीजेपी उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने कहा, “ये एग्जिट पोल हैरान करने वाले नहीं हैं क्योंकि हमारा मानना है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 के बाद बिहार को बदला है. लोग उससे प्रभावित हैं. कई तरह की छात्रवृत्तियां दी गईं, नारी शक्ति में एक विश्वास जगाया गया. हमें बिहार के मतदाताओं पर भरोसा है. हमें अपने काम पर भरोसा है. माताएं-बहनें वोट देने के लिए अपने घरों से निकली हैं. NDA निश्चित रूप से जीत का परचम लहराएगा.”बिहार चुनाव को लेकर Journo Mirror के आए एग्जिट पोल ने सभी को चौंका दिया है. यह अब तक आए एग्जिट पोल में सबसे अलग है, इस एग्जिट पोल ने बिहार महागठबंधन की सरकार बनाते हुए दिखाया है. जहां महागठबंधन को 13-140 सीट, एनडीए को 100-110 सीट और अन्य को 3-7 सीट मिलने का अनुमान है।