G7 मीटिंग के दौरान फ्रांस में मिलेंगे PM मोदी और ट्रंप,ट्रेड डील पर होगी फाइनल बातचीत

मिडिल-ईस्ट तनाव और होर्मुज संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में होने वाले G7 समिट के दौरान मुलाकात करेंगे. व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारियों की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है. सीनियर अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ट्रेड डील पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है. उन्होंने कहा कि भले ही यह डील उसी समय फाइनल न हो, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच कई तकनीकी मुद्दों पर चर्चा होगी.अमेरिका के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि उनकी मुलाकात के दौरान शायद कोई डील फाइनल न हो, लेकिन तकनीकी बातचीत पर जरूर चर्चा होगी. अधिकारी ने कहा, “मुझे लगता है कि संभावित ट्रेड डील पर बात होगी. हमने इस साल की शुरुआत में एक जॉइंट फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर साइन किया था. पिछले एक साल से हम भारतीयों के साथ काफी गहन बातचीत कर रहे हैं.

कुछ हफ्ते पहले अमेरिका की एक टीम भारत गई थी.अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हमारी उनसे अच्छी बातचीत हुई है. मैं खुद अगले हफ्ते भारत जाऊंगा यह देखने के लिए कि क्या हम इस डील पर और आगे बढ़ सकते हैं. अमेरिका और भारत के बीच पहले कभी कोई ट्रेड डील नहीं हुई है. हमारी इकॉनमी बहुत अलग तरीके से काम करती है. भारत की इकॉनमी में बहुत सारे डेटा अप्रोच हैं जो हमारी कंपनियों के लिए बिजनेस करना मुश्किल बनाते हैं.”अधिकारी ने बताया कि मीटिंग के दौरान डील फाइनल नहीं होगी, लेकिन बहुत सारी “टेक्निकल चर्चाएं” होंगी. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हम G7 में उस डील को पूरा कर पाएंगे. मुझे लगता है कि हमें और टेक्निकल चर्चाएं करनी हैं. हालांकि लीडर्स के पास यह जानने का अच्छा मौका होगा कि हम कहां हैं और आने वाले हफ्तों में डील को पूरा करने में वे कितना आगे बढ़ना चाहते हैं.”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली से फ्रांस के अपने ऑफिशियल दौरे पर रवाना हुए. वे G7 समिट में हिस्सा लेंगे और फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के साथ बाइलेटरल मीटिंग करेंगे और स्लोवाकिया का भी स्टेट-विजिट करेंगे. ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री का G7 के बाद पहला दौरा होगा.

Exit mobile version